Jharkhand Weather: झारखंड में आसमान से बरस रही आग, 4 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में आसमान से बरस रही आग, 4 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी

jharkhand weather झारखंड में आसमान से बरस रही आग 4 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड इस भीषण गर्मी की चपेट में हैं. राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य की अधिकांश हिस्सों में तेज धूप, उमस और लू जैसी स्थिति बनी रही. हालांकि राहत की खबर यह है कि आने वाले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई हैं.

डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग के अनुसार, पलामू जिले का डाल्टनगंज शुक्रवार को राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा. यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया. दोपहर के समय सड़कें लगभग खाली दिखाई दी और बाजारों में भी भीड़ कम रही.

राजधानी रांची में भी बढ़ी तपिश
राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक हैं. वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा. दिनभर उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में रांची का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं.

इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में राहत की संभावना जताई हैं. विभाग के मुताबिक, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हो सकती हैं. कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और आंधी चलने की भी संभावना हैं. मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बन रहे दबाव और नमी के प्रभाव से इन जिलों में मौसम बदल सकता हैं. हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना हैं.

राज्य के औद्योगिक शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा हैं. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बोकारो में पारा 41.5 डिग्री और चाईबासा में 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली.

बारिश नहीं होने से बढ़ी उमस
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिसोसं में बारिश नहं हुई. केवल देवघर इलाके में 0.5 मिमी वर्ष दर्ज की गई. बारिश की कमी के कारण वातावरण में उमस बढ़ गई है और गर्मी अधिक महसूस हो रही हैं. ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन के आंकड़ों के मुताबिक, सरायकेला में 41.2 डिग्री, कोडरमा में 40.6 डिग्री और लोहरदगा में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. गुमला, खूंटी और हजारीबाग में भी तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले कुछ दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. दोपहर के समय तेज धूप और लू जैसी स्थिति लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. 

25 मई को सबसे ज्यादा तपेगी राजधानी
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची में 25 मई को तापमान सबसे अधिक रहने की संभावना हैं. उस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा. इसके कारण लोगों को दिन में चिलचिलाती गर्मी और रात में उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती हैं. हालांकि शनिवार को रांची के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती हैं.

यह भी पढ़े: 
 

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश