न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर कम होने के बाद भी झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राजधानी रांची में कल शनिवार को सुबह कुहासा और दिनभर कड़ी धूप के बाद देर शाम झमाझम बारिश हुई. कई अन्य जिलों में भी कल मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हुई. वहीं आज रविवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है.
मौसम विभाग के अनुसार 5 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है.
कल शनिवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 8.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
पिछले 24 घंटे के में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. डालटनगंज में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा जमशेदपुर में 20.6, बोकारो में 17.4 और चाईबासा में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई.
इसे भी पढ़ें: थाने में सुरक्षा मांगने पहुंची महिला से थाना में दुष्कर्म ! वायरलेस ऑपरेटर गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत छह निलंबित