सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गोमो/डेस्क: गोमो के दक्षिणपल्ली क्षेत्र स्थित रेलवे आउटहाउस में अतिक्रमण हटाने को लेकर आज रेलवे की ओर से कार्रवाई की गई. इस दौरान वहां बने गोदामों को तोड़ा गया. हालांकि उन मकानों को फिलहाल नहीं तोड़ा गया, जिनमें लोग रहकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर RPF पोस्ट में हुई बैठक में बाकी आवासीय मकानों को 28 अक्टूबर को तोड़ने की बात कही गई है. आज की कार्रवाई के बाद अब उन परिवारों की चिंता बढ़ सकती है, जो इन मकानों में रह रहे हैं और जिन्हें आगे की कार्रवाई का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें: अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री