अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में छापेमारी...

अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में छापेमारी, बड़ी मात्रा में शराब और सामग्री जब्त

अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में छापेमारी बड़ी मात्रा में शराब और सामग्री जब्त

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में सोमवार को प्रातः 2:30 बजे से 07:00 बजे तक चौका थाना अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया.

छापामारी के क्रम में एक टीन शेड में अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब का विवरण निम्नानुसार है—

McDowell’s No.1, After Dark एवं Imperial Blue ब्रांड की
750 एमएल – 900 बोतल
375 एमएल – 1800 बोतल
180 एमएल – 2448 बोतल
कुल जब्त मात्रा : 1790.64 लीटर अवैध विदेशी शराब

इसके अतिरिक्त घटनास्थल से 30 खाली ड्रम एवं प्लास्टिक जार भी बरामद किए गए.

उक्त छापामारी दल में पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद पदाधिकारी, सरायकेला उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं चौका थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

इस संबंध में संलिप्त अवैध शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उत्पाद वाद दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की संलिप्तता दंडनीय अपराध है, जिसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध शराब के संबंध में तत्काल नजदीकी थाना अथवा उत्पाद विभाग को सूचना दें. अवैध शराब के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर एवं जानलेवा दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, अतः इससे दूर रहें. केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही वैध मदिरा की खरीदारी करें तथा समाज में विधि-व्यवस्था एवं जन-स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान करें. साथ ही अभिभावक अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें.

यह भी पढ़ें: मासूम से यौन शोषण का आरोपी साधु मुर्मू गिरफ्तार, बरसोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

संबंधित सामग्री

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष