न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में दिल्ली में झारखंड कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में संगठन प्रदेश प्रभारी के राजू प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता प्रदीप यादव और दोनों सह प्रभारी मौजूद रहे.
बैठक में कहा गया कि नवंबर के पहले सप्ताह में राहुल गांधी झारखंड आयेंगे. राहुल गांधी पेसा कानून के तहत कांग्रेस के सम्मेलन में शामिल होने के लिए झारखंड आएंगे. यही नहीं, जल्द झारखंड कांग्रेस एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने वाली है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे.
समीक्षा बैठक में केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस संगठन के कार्यों की सराहना की. कांग्रेस महासचिव ने मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी ली. वेणुगोपाल ने प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिया कि सरकार में रहकर भी पार्टी जनहित पर मुखर रहे. जनता से जुड़ाव कम न हो.
यह भी पढ़ें: फॉरेक्स निवेश धोखाधड़ी: ‘द आईडियल फाउंडेशन’ के संचालक को झारखंड हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत*