राधा कृष्ण किशोर ने पुलिस जवानों को दी राहत सामग्री, विधायक कोटे से वितरण

राधा कृष्ण किशोर ने पुलिस जवानों को दी राहत सामग्री, विधायक कोटे से वितरण

राधा कृष्ण किशोर ने पुलिस जवानों को दी राहत सामग्री विधायक कोटे से वितरण

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
सोमवार को पुलिस अधीक्षक पलामू कार्यालय में पाटन छतरपुर के स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पाटन प्रखंड के पुलिस के जवानों को 10 एयर कूलर एवं एक वाटर प्यूरीफायर अपने विधायक कोटे से प्रदान किया है. मंत्री ने कहा कि पुलिस ने हमसे कूलर और वॉटर प्यूरीफायर कि मांग की थी,उनकी मांग के अनुरूप में अपने विधायक कोटे से इन्हें यह सामान उपलब्ध करा रहा हूं. इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार सामाजिक विकास के कार्य को क्षेत्र में कर रही हैं चाहे किसी भी जाति का हो उनके सर्वांगीण विकास की बातें हमारी सरकार करती है.साथ ही साथ हेमंत जी की नजर आप सभी पर है.

नक्सलवाद पर नियंत्रण प्राप्त करने में आप पुलिस वालों की महत्वपूर्ण भूमिका है. श्री किशोर ने कहा मेरा मानना है कि आज पलामू के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पलामू ने अपराध, उग्रवाद एवं कानून व्यवस्था पर नियंत्रण पाया है. इसलिए सरकार का कर्तव्य बनता है कि आपके सुख सुविधा का भी ख्याल रखा जाए. मुझे अब विश्वास हो चला कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पलामू अपराध मुक्त होगा. भूमि माफिया जो अपने ताकत के बल पर किसी की जमीन पर जोर जबरदस्ती कब्जा कर लेते हैं. यह पलामू पुलिस और हमारी सरकार को बर्दाश्त नहीं है.

जो लोग लोकतांत्रिक प्रणाली पर भरोसा नहीं रखते हैं अपराधिक प्रणाली पर भरोसा रखते हैं वैसे लोगों को मैं खुले रूप से कहना चाहता हूं कि वैसे अपराधिक कृतियों से बाज आये.हमारा प्रशासन,पुलिस प्रशासन और सरकार ऐसे लोगों के लिए सख्त है. ऐसे लोगों का कोई स्थान पलामू सीमा क्षेत्र में नहीं हो सकता है.अंत में उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी शक्ति के बल पर लोगों को अपने को डराने धमकाने का काम करते हैं बंद करें वैसे लोगों के पलामू में कोई जगह नहीं है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में पत्रकार भवन निर्माण की मांग तेज, प्रगतिशील पत्रकार मंच ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन