स्वास्थ्य व्यवस्था

मनोहरपुर सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, एम्बुलेंस नहीं होने से मरीजों को हो रही भारी परेशानी

भाजपा नेत्री सुशीला टोप्पो ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, झामुमो सरकार और डीएमएफटी फंड के उपयोग पर साधा निशाना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मनोहरपुर सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, एम्बुलेंस नहीं होने से मरीजों को हो रही भारी परेशानी

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है. अस्पताल में एक भी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दूसरे अस्पतालों तक पहुंचाने में भी दिक्कतें हो रही हैं.

इसी क्रम में सोमवार को भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सुशीला टोप्पो ने मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया और एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर चिंता जताई.

उन्होंने झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार झारखंड के विकास के बजाय राज्य को लूटने में लगी है. आज झारखंड की जनता लाचार हो गई है. पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है.

उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले में डीएमएफटी फंड के उपयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसका केवल दुरुपयोग किया जा रहा है. मनोहरपुर और आनंदपुर क्षेत्र के लोगों का अब स्वास्थ्य व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: घाघरा सड़क सुरक्षा को लेकर पुटो मोड़ पर चला बाइक चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026