चंदवा में गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानी

चंदवा में गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानी

चंदवा में गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानी

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क:
चंदवा में श्री राम भारत गैस वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर अव्यवस्था की स्थिति सामने आई है. श्री राम भारत गैस एजेंसी में गैस उपलब्ध होने की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह से ही एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर रखी है, उन्हें होम डिलीवरी नहीं दी जा रही है. इसके बजाय उपभोक्ताओं को एजेंसी कार्यालय पहुंचकर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, एजेंसी के गोदाम से सीधे गैस वितरण नहीं किया जा रहा है, बल्कि ऑफिस और गेराज लेन के पास पर्ची काटने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग पर्ची कटवाने के लिए पहुंचते हैं, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है. उपभोक्ताओं का कहना है कि जिनका पहले से बुकिंग नंबर है, उन्हें प्राथमिकता नहीं दी जा रही है. पर्ची काटने की प्रक्रिया के कारण गैस वितरण में देरी हो रही है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं, जब इस संबंध में एजेंसी कर्मियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार होम डिलीवरी की जाएगी. हालांकि, मौके पर इसकी कोई स्पष्ट व्यवस्था नजर नहीं आई. भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन जाती है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाया जाए तथा ऑनलाइन बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

यह भी पढ़े: अमरूद के पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस
 
संबंधित सामग्री

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी