अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन, विशेष मैपिंग अभियान शुरू, दो सप्ताह चलेगा अभियान...

अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन, विशेष मैपिंग अभियान शुरू, दो सप्ताह चलेगा अभियान, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन विशेष मैपिंग अभियान शुरू दो सप्ताह चलेगा अभियान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर शनिवार को अनमैप्ड (Unmapped) मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया गया. इसके साथ ही जिलेभर में विशेष मैपिंग अभियान की शुरुआत भी कर दी गयी.जिला प्रशासन द्वारा आम मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने साथ-साथ परिवारजनों एवं परिचितों का नाम भी उक्त सूची में अवश्य जांच लें. यदि किसी मतदाता का नाम अनमैप्ड पाया जाता है, तो संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन एवं मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

 23 मई से अगले दो सप्ताह तक चलेगा अभियान

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह विशेष अभियान 23 मई 2026 से आगामी दो सप्ताह तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर संचालित किया जाएगा. अभियान के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे तथा उनका संपर्क विवरण भी प्रदर्शित रहेगा.

'कोई भी मतदाता नहीं छूटेगा' अभियान का उद्देश्य

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी योग्य मतदाताओं का नाम सही मतदान केंद्र से मैप हो सके. प्रशासन ने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है.

 उपायुक्त ने मतदाताओं से की सहयोग की अपील

पलामू के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाया जा रहा यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची का अवलोकन अवश्य करें. यदि किसी मतदाता का नाम अनमैप्ड पाया जाता है, तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सत्यापन एवं मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कराएं.उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है तथा यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र  नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए

यह भी पढ़ें: सत्ता सुख के लिए बनी है झामुमो सरकार, इसे जनता और देश से कोई मतलब नहीं, गढ़वा दौरे पर बाबूलाल मरांडी ने बोला हल्ला

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश