संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड में चल रही स्व-गणना प्रक्रिया के तहत पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं प्रमुख महोदया ललिता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी महेंद्र रविदास की उपस्थिति में अपनी स्व-गणना सफलतापूर्वक पूरी की.
इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया जनगणना कार्य को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम पहल है. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और सही व पूर्ण जानकारी दर्ज करें.
जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से क्षेत्र में स्व-गणना को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने से जनगणना कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा. मौके पर एमओ प्रदीप राम, अनिल कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गावां में पोषण वाटिका से महक रहा सरकारी विद्यालय गोरियांचु, छात्र-छात्राओं की मेहनत से 25 किलो प्याज का उत्पादन*