स्मार्ट निगम बनाने की तैयारी, अब मोबाइल ऐप से होगा समस्याओं का समाधान

स्मार्ट निगम बनाने की तैयारी, अब मोबाइल ऐप से होगा समस्याओं का समाधान

स्मार्ट निगम बनाने की तैयारी अब मोबाइल ऐप से होगा समस्याओं का समाधान

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम को हाईटेक बनाने के लिए महापौर अरुणा शंकर ने कमर कस ली है.   महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि वे मेदिनीनगर को बड़े शहरों की तर्ज पर 'स्मार्ट निगम' की ओर ले जाने का प्रयास कर रही हैं. इसके लिए जल्द ही एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे शहर की हर समस्या और उसका समाधान जनता की मुट्ठी में होगा.

महापौर ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पानी की किल्लत, होल्डिंग टैक्स और मोहल्ले में लावारिस कुत्तों या कचरे जैसी शिकायतों को सीधे दर्ज करा सकेंगे. खास बात यह है कि शिकायतों के निपटारे के लिए एक टाइम फ्रेम तय होगा और इसकी मॉनिटरिंग खुद महापौर और संबंधित वार्ड पार्षद करेंगे. लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त एक्शन भी लिया जाएगा.

शहर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए महापौर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर उप महापौर, पार्षदों और अधिकारियों के साथ सफाई और पेयजल व्यवस्था पर विशेष बैठक की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि जलजमाव और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यदि नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाना पड़ा या कड़े फैसले लेने पड़े, तो जनहित में वे भी लिए जाएंगे.

इसके अलावा, शहर में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को सुलझाने के लिए जल्द ही एक 'जनचौपाल' का आयोजन होगा, जिसमें बुद्धिजीवियों और सामाजिक संस्थाओं से राय ली जाएगी. महापौर ने आवास निर्माण के नाम पर निगम कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जल्द ही इसका ठोस समाधान निकाला जाएगा और वार्ड समिति का गठन होते ही सड़क-नाली निर्माण के कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: खलारी में जेसीबी से लोडिंग के दौरान स्लहरी का बड़ा हिस्सा गिरा, घायल को रांची रेफर

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ