धनबाद में श्रीगुरु नानक देवजी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरो पर 4-5 नवंबर को भव्य आयोजन

धनबाद में श्रीगुरु नानक देवजी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरो पर 4-5 नवंबर को भव्य आयोजन

धनबाद में श्रीगुरु नानक देवजी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरो पर 4-5 नवंबर को भव्य आयोजन

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  श्रीगुरु नानक देव जी महाराज का 557वां पावन प्रकाश पर्व इस वर्ष धनबाद में बड़े श्रद्धा, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा परिसर में 4 और 5 नवंबर को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस पावन अवसर पर स्वर्ण मंदिर अमृतसर के हजूरी रागी जत्था भाई अरविंदर सिंह धामी एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के प्रचारक प्रो. अमरजीत सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे.

मंगलवार 4 नवंबर को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा कोइरीबांध, झरिया से भव्य नगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा बाटा मोड़, देशबंधु टॉकीज, बस्ताकोला, धनसार, जोड़ाफाटक, पुराना बाजार होते हुए बैंक मोड़ बड़े गुरुद्वारा तक पहुंचेगी और रात्रि 7 बजे संपन्न होगी. फूलों से सुसज्जित पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज विराजमान रहेंगे. आगे पाँच प्यारे और पाँच निशान साहिब चलेंगे. शोभायात्रा में निरवैर गतका खालसा ग्रुप जामाडोबा विशेष आकर्षण रहेगा. इसके साथ ही शबद जत्था, बैंड, घोड़े, खालसा हाई स्कूल के छात्र, NCC कैडेट और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे.

मुख्य कार्यक्रम 5 नवंबर बुधवार को बड़ा गुरुद्वारा ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें उच्च कोटि के रागी जत्था कीर्तन और कथा के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे. गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा. संध्या कार्यक्रम रात 7 बजे से 10 बजे तक चलेगा, जिसके उपरांत आतिशबाजी और लंगर का वितरण किया जाएगा

यह भी पढ़ें:  बुढ़मू में 25 नवंबर से फुटबॉल चैंपियंस ट्राफी 2025 की शुरुआत, 16 टीमें ले रहीं भाग

संबंधित सामग्री

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

झारखंड

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में आयोजित होगी

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

झारखंड

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.