चंदवा में श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर तैयारियां तेज, युवा भारत चंदवा की बैठक में बनी रूपरेखा

सभी मंदिरों में एक साथ होंगे दीप प्रज्वलित, शाम 7 बजे होगा हनुमान चालीसा

By : News11 Bharat
चंदवा में श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर तैयारियां तेज, युवा भारत चंदवा की बैठक में बनी रूपरेखा

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में 25 तारीख को प्रस्तावित भव्य ध्वजारोहण समारोह को लेकर चंदवा में भी धार्मिक माहौल उत्साहपूर्ण दिख रहा है. इसे लेकर रविवार को युवा भारत चंदवा की एक अहम बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित आईबी में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप ठाकुर ने की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच अध्यक्ष रविराज ने विस्तृत रूप से रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल उत्सव का हिस्सा नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, परंपरा और हिंदुत्व से जुड़े भावनात्मक जुड़ाव का क्षण है. उन्होंने क्षेत्र के सभी मंदिर समितियों से सहयोग करते हुए 25 तारीख को आयोजित होने वाले पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सुबह सभी प्रमुख मंदिरों में सफाई अभियान चलेगा.

चंदवा व आसपास के कुल 28 मंदिरों के संयोजकों और सेवकों को इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया है. शाम 6 बजे सभी मंदिरों में एक साथ घी का दीप प्रज्वलन किया जाएगा. इसके बाद शाम 7 बजे पीपल नीचे स्थित श्री शनिदेव महाराज मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन होगा. आयोजकों ने बताया कि यह पहला अवसर होगा जब पूरे चंदवा में एक साथ मंदिरों में दीप प्रज्वलित होंगे और श्रद्धालु सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम व बजरंगबली की स्तुति करेंगे. कार्यक्रम से जुड़े 28 मंदिरों के संयोजकों की सूची भी बैठक में प्रस्तुत की गई, जिसमें श्री उग्रतारा मंदिर, देवी मंडप चंदवा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, रेलवे मंदिर, जगरनाथ मंदिर कामतागढ़ समेत सभी प्रमुख मंदिर शामिल हैं.

अध्यक्ष रविराज ने कहा कि अयोध्या में ध्वजारोहण का अवसर ऐतिहासिक है. हम सभी मिलकर चंदवा को भी इस दिव्य माहौल में शामिल करेंगे.” उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी श्रद्धालु उसी दिन धार्मिक वस्त्र धारण करें और जो सक्षम हों वे अपने-अपने घरों पर हनुमान जी का ध्वज अवश्य लगाएँ. साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा में शामिल होने की भी अपील की गई. बैठक श्रवण प्रसाद गुप्ता,विनय कुमार वर्मा, उमाशंकर चैतन्य,अंकित गोलू, अंकित कुमार, आशीष गुप्ता, अजय केसरी, अंशु सोनार,अक्षय यादव, राजदेव ठाकुर, रवि पांडुरंगा, छोटू रजक, चंद्रकांत गिरी, सकिंन्द्र लोहार, सौरभ साहू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: चैनपुर के संत जॉन चर्च में धूमधाम से मनाया गया ख्रीस्त राजा का पर्व

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: रोंगो गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मनोहरपुर: रोंगो गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है.

10 November 2026
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएंगे 12 ट्रेनों के नंबर, यहां जानें पूरी डिटेल

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएंगे 12 ट्रेनों के नंबर, यहां जानें पूरी डिटेल

रेलवे ने अगले साल जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है।

10 November 2026
लातेहार: आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, चोरों ने 6 घरों में किया हाथ साफ़; लाखों के जेवरात और कैश चोरी  

लातेहार: आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, चोरों ने 6 घरों में किया हाथ साफ़; लाखों के जेवरात और कैश चोरी  

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. 

10 November 2026
रांची: बुंडू में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, मुंह बोले चाचा ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म 

रांची: बुंडू में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, मुंह बोले चाचा ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म 

घटना की जानकारी होते ही बच्ची के माता-पिता थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया.

10 November 2026