पोखराहा गांव में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाय...

पोखराहा गांव में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

पोखराहा गांव में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मायके वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान पोखराहा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार राम की 25 वर्षीय पत्नी रीता कुमारी के रूप में की गई है. घटना के वक्त महिला के गर्भ में 9 माह का बच्चा पल रहा था, जिससे इस दोहरी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

​मामले को लेकर मृतका के पति सत्येंद्र कुमार राम ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह और घर के अन्य सदस्य मजदूरी करने गए थे. घर पर केवल उसकी मां मौजूद थी, इसी दौरान रीता कुमारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

​दूसरी तरफ, मृतका रीता कुमारी के मायके वालों (परिजनों) ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ससुराल वालों ने ही महिला को जहर देकर उसकी हत्या की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार और विकास कुमार जवानों के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: डुमरी में लावारिस अवस्था में मिली एक बाइक, दुगदा गोलीबारी से जुड़ा है मामला, जांच में जुटी पुलिस
 
संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक