आनंदपुर में तीन शिव मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती...

आनंदपुर में तीन शिव मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने दिया धर्म और संस्कार का संदेश

आनंदपुर में तीन शिव मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने दिया धर्म और संस्कार का संदेश 

न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
आनंदपुर प्रखंड के बेड़ातुलूंडा, चिरूमठा एवं रुंघीकोचा गांवों में नवनिर्मित तीन शिव मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा विशाल धर्मसभा को संबोधित किया. धर्मसभा में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि देवों के देव महादेव अपने भक्तों पर शीघ्र कृपा करते हैं. उन्होंने बताया कि शिव नाम का जप करने मात्र से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं. 

स्वामी जी ने मंदिर निर्माण को समाज के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि अब प्रत्येक श्रद्धालु को प्रतिदिन पूजा-अर्चना करनी चाहिए और बच्चों को भी धर्म, संस्कार एवं संस्कृति से जोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं और हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराएं ही हमारी पहचान हैं. ईश्वर ने मानव जीवन इसलिए दिया है ताकि हम सत्य, धर्म और आस्था के मार्ग पर चलें. माता-पिता, पूर्वजों, देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास रखते हुए सनातन परंपराओं का पालन करना ही सच्चा धर्म है.प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.  कार्यक्रम में देवीलाल सिंह, अजित बड़ाइक, कलिंदर नायक, पलटू नायक, राम प्रधान, रमा कुमारी, बालचंद देहरी, अरुण नायक, नूतन प्रधान, दुर्गी नायक एवं दसरू गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी