बच्चों के अपहरण के आरोपी प्रमोद खेरवार को नहीं मिली बेल, HC ने याचिका को किया खारिज

बच्चों के अपहरण के आरोपी प्रमोद खेरवार को नहीं मिली बेल, HC ने याचिका को किया खारिज

बच्चों के अपहरण के आरोपी प्रमोद खेरवार को नहीं मिली बेल hc ने याचिका को किया खारिज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर झारखंड हाई कोर्ट से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बच्चों के अपहरण और मानव तस्करी से जुड़े गंभीर मामले में आरोपी प्रमोद खेरवार को बेल देने से हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. यह सुनवाई अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की कोर्ट में की गई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी प्रमोद खेरवार की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये मामला धुर्वा (हटिया) थाना में दर्ज कांड संख्या 08/2026 से संबंधित है. 

आरोपी 18 जनवरी से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद  है. अभियोजन के अनुसार, आरोपी अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर बच्चों का अपहरण कर उन्हें मानव तस्करी, भीख मंगवाने और चोरी जैसे कार्यों में इस्तेमाल करता था. आर्थिक लाभ के लिए बच्चों को  बेचता भी था. बचाव पक्ष ने दलील दी कि बरामद बच्चों को डीएनए जांच के बाद उनकी माताओं को सौंप दिया गया है. 

हालांकि, कोर्ट  ने केस डायरी में आरोपी की संलिप्तता और उसके आपराधिक इतिहास को गंभीरता से लिया है. कोर्ट  ने टिप्पणी की कि इस प्रकार के अपराध समाज में तेजी से बढ़ रहे हैं और अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है.  

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM Modi ने 'एक्स' पर बदली अपनी डीपी
 
संबंधित सामग्री

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखंड

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस