न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, डाल्टनगंज (शहरी) कार्यालय द्वारा आम लोगो को सूचना जारी करते हुए कहा गया हैं कि कल दिनांक 04.10.2026 दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से संध्या 03:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, रेडमा में खराब हुए 33 केवी मेन ब्रेकर को बदलने का कार्य किया जाएगा. इसके अलावा फील्ड में मेंटेनेंस का कार्य और पेड़-पौधों की टहनी की छटाई का कार्य भी किया जाना है. इस वजह से शहरी क्षेत्रों के रेडमा फीडर, गिन्नी बैरिया फीडर, न्यू पीएचईडी फीडर, रांची रोड फीडर, हाउसिंग कॉलोनी फीडर, जीएलए कॉलेज फीडर, ओल्ड पीएचईडी और जमुने फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में हाउसिंग कॉलोनी, रेडमा, रांची रोड, जीएलए कॉलेज, पांकी रोड, ब्राइटलैण्ड, बाईपास रोड, 02 नंबर टाउन, कांदू मोहल्ला, बेलवाटीकर, नई मोहल्ला, भूसी, आबादगंज, कुंजरा पट्टी, जमुने और कुसुमटॉड इत्यादि शामिल हैं. विद्युत विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है.
बिजली आपूर्ति
पलामू में कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत विभाग ने जारी की सूचना
रविवार को सुबह 10:00 बजे से संध्या 03:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, रेडमा में खराब हुए 33 केवी मेन ब्रेकर को बदलने का कार्य किया जाएगा
By :
Ark Sahuliyar
•