न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल कोकर के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र सरकारी बस स्टैंड पटेल चौक से 11 KV स्टेशन रोड ओर बहु बाजार फीडर में गुरुवार को 10:00 बजे से 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
इस अवधि में सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य पथ निर्माण विभाग की Agency द्वारा किया जाएगा.
प्रभावित होने वाले क्षेत्र रांची स्टेशन रोड, पटेल चौक, ओवर ब्रिज, सिरम टोली चौक , बहुबाजार चौक, बसरटोली , कठर टोली, गणपत नगर, धुमसा टोली इत्यादि हैं.
यह भी पढ़ें: घाघरा से दो सगे भाई लापता, पिता ने थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार