कृषि यंत्र वितरण शिविर

पोटका विधायक संजीव सरदार ने किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुदान पर उपलब्ध कराए कृषि यंत्र

जमशेदपुर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग कार्यालय में कृषि यंत्र वितरण शिविर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पोटका विधायक संजीव सरदार ने किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुदान पर उपलब्ध कराए कृषि यंत्र

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत 

जमशेदपुर/डेस्क:  जमशेदपुर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग कार्यालय में आयोजित कृषि यंत्रीकरण वितरण शिविर में पोटका विधायक संजीव सरदार की उपस्थिति में किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए. मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत दो महिला स्वयं सहायता समूहों को 50 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदान किए गए.

वहीं, एसएमए योजना के तहत विभिन्न लाभुकों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए. व्यक्तिगत कृषि यंत्र योजना के तहत तीन लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न कृषि यंत्र दिए गए. इस पहल से किसानों को आधुनिक खेती के संसाधन उपलब्ध कराने के साथ कृषि कार्यों को आसान बनाने का प्रयास किया गया.कृषि यंत्रीकरण किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम विधायक.इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की अपील करते हुए कहा कि कृषि यंत्रीकरण किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. कृषि उपकरणों के उपयोग से किसानों का समय और श्रम बचेगा तथा खेती की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान पर ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही है. उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने का आह्वान कियाअफसरों को विधायक का निर्देश योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से वास्तविक जरूरतमंदो तक पहुँचे.विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से वास्तविक जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाया जाए. कार्यक्रम में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी जमशेदपुर ओम प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी राम कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रियाज अंसारी, सहायक कृषि अभियंता कृष्णकांत कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अफीम-गांजे की खेती रोकने को आनंदपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026