प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक रांची झारखंड के निर्देशानुसार सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शुक्रवार की सुबह बारिश के बावजूद भी भरनो थाना के पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाई. थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम की शुरुआत भरनो के पलमा डीपा स्थित थाना परिसर से किया गया, जो एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो के नवाटोली नहर पुल होते हुए वापस थाना परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ. जिसमें सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, अभिनंदन कुमार, शनि कुमार, विजय लकड़ा, निर्मल प्रसाद, एएसआई अजय कुमार गुप्ता, वशिष्ठ नारायण सिंह, सिकंदर कुमार, रामजी बैठा, रंजय कुमार सहित थाना के पदाधिकारी, कर्मी एवं चौकीदार युवा साथियों ने भाग लिया.
यह भी पढ़े: तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने हादसे पर जताया गहरा शोक, घायलों से मिले, मदद और मुआवजे का दिया भरोसा