प्रिंस खान के गुर्गों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, वासेपुर में बड़ा छापा!

प्रिंस खान के गुर्गों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, वासेपुर में बड़ा छापा!

प्रिंस खान के गुर्गों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन वासेपुर में बड़ा छापा

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
धनबाद शहर के वासेपुर-पांडरपाला, राहमतगंज समेत आसपास के अन्य मोहल्ले में मंगलवार की अहले सुबह 6 बजे से ही पुलिस की दबिश ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. पुलिस की कई टीम एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान को अंजाम देने में जुटी हुई है.

पुलिस सूत्रों की माने तो रंगदारी वसूली समेत कई अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले का आरोपी फरार प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों को दबोचने के लिए पुलिस यह छापेमारी कर रही है. जिससे जिले के व्यवसायी, ठेकेदार और अन्य पूंजीपतियों को कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आतंक से निजात दिलाया जा सके.

ज्ञात हो कि विगत 3-4 वर्षों से प्रिंस खान नामक अपराधी ने जिले में आतंक फैला कर रंगदारी वसूली को अपना व्यवसाय बना रखा है. इस अवैध मंसूबे को पूरा करने के लिए प्रिंस खान के निर्देश पर उसके गुर्गे हत्या, गोलीबारी और धमकी जैसी घटनाओं को अपना अंजाम देते रहते है. इसमें वासेपुर, आरा मोड़, पांडरपाला सहित कई अन्य स्थानों पर रहने वाले आपराधिक प्रवृति वाले लोग उसके गुर्गे के तौर पर काम करते है.

बता दें कि हाल ही में धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान से जुड़े जमशेदपुर के गैंगस्टर भानु मांझी को तेतुलमारी में एनकाउंटर भी किया था. फिलहाल भानु मांझी धनबाद पुलिस की गिरफ्त में है.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: गुलाबी ठंड के बीच कंपकंपी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.