अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के अलग-अलग थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें धुरकी थाना, विशुनपुरा थाना, बरडीहा थाना, खरौंधी थाना, रंका थाना, रमना थाना एवं भवनाथपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं अंचलकर्मी की मौजूदगी में थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित आम लोगों की भूमि विवाद संबंधी समस्त समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दोनों पक्षों के समक्ष इसके निपटारे हेतु समुचित उपाय किए गये तथा कुछ जटिल मामले के निपटारे हेतु अंचल दिवस के अवसर पर दोनों पक्षों को अंचल परिसर में बुलाया गया है. साथ ही उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा, साईबर अपराध एवं नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया. वहीं थाना दिवस में सबसे अधिक मामले जमीन से जुड़ी सामने आई जहाँ गढ़वा पुलिस के थाना पुलिस और अंचल कर्मी मिलकर मामले की निष्पादन कर लोगों की समस्या को निपटारा करते हैं जिससे लोगों को जिला से ब्लॉक तक की चक्कर काटने के साथ आर्थिक नुकसान से भी बच रहें हैं
यह भी पढ़ें: घाघरा जन शिकायत निवारण दिवस: जनता और प्रशासन की दूरी कम होती है - बीडीओ दिनेश कुमार