सोनुवा में पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया, दर्जन भर ट्रैक्टर भगाने में सफल

सोनुवा में पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया, दर्जन भर ट्रैक्टर भगाने में सफल

सोनुवा में पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया दर्जन भर ट्रैक्टर भगाने में सफल

रोहन निषाद न्यूज़ 11 भारत,चाईबासा

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले की सोनुवा पुलिस ने मंगलवार सुबह अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की. सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क पर पोड़ाहाट गांव के चार मोड़ के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया है.

खनन विभाग को दी सूचना

पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर की सूचना जिला खनन विभाग को दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही करीब एक दर्जन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली रास्ता बदलकर भागने में सफल हो गए. 

कारोबारियों में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. बता दें कि गुदड़ी व गोइलकेरा के कारो नदी के कई अवैध बालू घाटों से प्रतिदिन करीब डेढ़ सौ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली विभिन्न रास्तों से सोनुवा, चक्रधरपुर, कराईकेला क्षेत्र तक बालू का परिवहन करते हैं.यहीं हाल मनोहरपुर, चिड़िया आदि क्षेत्र में भी बालू का तस्करी होता है, लेकिन कार्रवाई नहीं. जिससे बालू माफिया में हौसला बुलंद है.

12 से 15 हजार में बिक रहा ट्रैक्टर बालू
 
पुलिस द्वारा अवैध बालू के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण सोनुवा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बालू की कीमत करीब 12 से 15 हजार रुपए तक पहुंच गई है. पहले इसकी कीमत कम थी, लेकिन कार्रवाई के डर से तस्कर दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं. लेकिन जिला टास्क फोर्स और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. जिला प्रशासन ने भी खनन विभाग को अवैध बालू घाटों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्य मार्गों पर निगरानी बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें: दिशा की बैठक में सिमडेगा शहरी क्षेत्र में एनएच चौड़ीकरण सहित कई विकास कार्यों पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास