लावारिस मिली किशोरी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, सीसीएल कोल माइंस के समीप बरटा...

लावारिस मिली किशोरी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, सीसीएल कोल माइंस के समीप बरटांड़ गांव में भटकती हुई मिली थी

लावारिस मिली किशोरी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया सीसीएल कोल माइंस के समीप बरटांड़ गांव में भटकती हुई मिली थी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली एक नाबालिग किशोरी को खलारी पुलिस एवं डालसा रांची के संयुक्त प्रयास से सकुशल उसके स्वजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार 5 मई को अपराह्न करीब 4 बजे चूरी सीसीएल कोल माइंस के समीप बरटांड़ गांव में एक अज्ञात किशोरी भटकती हुई पाई गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल खलारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर थाना लाई. इसके बाद डालसा रांची के पीएलवी मुन्नू शर्मा एवं खलारी पुलिस ने बच्ची के हित को ध्यान में रखते हुए उसे चान्हो थाना क्षेत्र के बिजूपाड़ा स्थित करकट्ट गांव के माहेर आश्रम में रात्रि संरक्षण उपलब्ध कराया. इस दौरान पुलिस एवं डालसा के संयुक्त प्रयास से किशोरी के परिजनों का पता लगाया गया. जांच में पता चला कि किशोरी पिपरवार थाना क्षेत्र के कुटकी पुरनाडीह की रहने वाली है. मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह एक दिन पूर्व अपने घर से भटककर चूरी कोल माइंस क्षेत्र तक पहुंच गई थी. खलारी पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माहेर आश्रम से किशोरी को सुरक्षित थाना लाकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने खलारी पुलिस एवं डालसा रांची के प्रयासों की प्रशंसा की है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम लोड़ो अंकुवा में शादी समारोह में बिजली करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल