न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के अपार्टमेंट में गुप्त सूचना के आधार पर लोअर बाजार थाना की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है. रिबुलेन इनफ्लैक्स अपार्टमेंट के ई-ब्लॉक में यह छापेमारी हुई है. इस छापेमारी में फ्लैट नंबर 103 से 28 वर्षीय युवक अमरजीत कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई है. साथ ही, एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरजीत अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया. डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस की अपील, गंभीर मामलों में खुलकर सामने आएं पीड़ित, पुलिस रखेगी गोपनीयता बरकरार, अपराधियों को कड़ी सजा