आशीष शास्त्री/न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: जिले में पुलिस विभाग के कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है. वहीं एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सदर थाना का प्रभारी थानेदार का कमान संभाल रहे सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक को सिमडेगा थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर जलडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है.
वहीं सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र मुर्मू,जो पूर्व में कुरडेग थाना में पदस्थापित थे,उन्हें बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी क्रम में एसआई विद्यासागर चौरोसिया को पुलिस केंद्र सिमडेगा से स्थानांतरित कर कुरडेग थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. जबकि एसआई सच्चिदानन्द गुप्ता को पुलिस केंद्र से गिरदा ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में भेजा गया है. इसके अलावा पुलिस निरीक्षक भिखारी राम को सिमडेगा अंचल से थाना प्रभारी,सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
यह भी पढ़े: लातेहार स्थापना दिवस पर “रन फॉर लातेहार” का भव्य आयोजन, बेतला से केचकी संगम तक दौड़े सैकड़ों लोग