खूंटी में गौवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, चार लोगों को किया गिरफ्तार

खूंटी में गौवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, चार लोगों को किया गिरफ्तार

खूंटी में गौवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की चार लोगों को किया गिरफ्तार

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

खूंटी/डेस्क:  खूंटी पुलिस ने गौवंशीय पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मानहु थाना जिला-खूँटी में गो तस्करों द्वारा परिवहन करने हेतु 90 गाय जमा करके रखा गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, खूंटी के नेतृत्व में छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में ग्राम मानहु स्थित चाहरदिवारी के पास पहुँचा तो चाहरदिवारी के अन्दर से 04 (चार) व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे छापामारी दल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. चाहरदिवारी अंदर देखा तो गिनती करने पर कुल-102 गोवंशीय पशु पाया. पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम 01. मजबुल चौधरी उम्र लगभग-52 वर्ष पिता अफजल चौधरी, ग्राम चचकोपी, थाना बेडो, जिला राँची 02. कासीम अंसारी उम्र लगभग 42 वर्ष पिता सत्तार अंसारी ग्राम रायकेरा, थाना भरनो, जिला गुमला 03. जयाउल चौधरी उम्र लगभग 47 वर्ष पिता अमान चौधरी ग्राम चचकोपी थाना बेड़ो, जिला राँची 04. गुलफान अंसारी उम्र लगभग 29 पिता अमानत अंसारी, ग्राम रायकेरा थाना भरनो, जिला गुमला बतार्या. पकड़ाये व्यक्तियों के पास से कुल-04 मोबाईल फोन एवं नगद 23260 रूपया बरामद हुआ एवं कुल-102 गौवंशीय पशु को बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. पकड़ाये व्यक्ति द्वारा बंगाल में तस्करों के माध्यम से गौवंशीय मवेशियों (बैल) का वध कर मांस का व्यापार करने के लिए चाहरदिवारी के अंदर रखने की बात को स्वीकार किया है. जिसके सन्दर्भ में खूँटी थाना कांड सं0-09-2026, दि0-15.01.26, धारा-317(5)/3(5) बी0एन0एस0-2023 एवं 12 झारखण्ड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधि0-2005 के अन्तर्गत कांड दर्ज की गई. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

  1. मजबुल चौधरी उम्र लगभग 52- वर्ष पिता अफजल चौधरी, ग्राम-चचकोपी, थाना-बेडो, जिला-राँची.
  2. कासीम अंसारी उम्र लगभग 42-वर्ष पिता सत्तार अंसारी ग्राम-रायकेरा, थाना-भरनो, जिला-गुमला.
  3. जयाउल चौधरी उम्र लगभग 47 वर्ष पिता अमान चौधरी ग्राम-चचकोपी, थाना-बेड़ो, जिला-राँची.
  4. गुंलफान अंसारी उम्र लगभग-29 वर्ष, पिता अमानत अंसारी, ग्राम-रायकेरा थाना-भरनो, जिला गुमला.

बरामदगी :-

  1. मोबाईल-04 पीस
  2. नगद 23260 रूपया .
  3. 102 गौवंशीय पशु .

 छापामारी दल

  1. पु०नि० अशोक कुमार थाना प्रभारी, खूँटी थाना.
  2. पु०अ०नि० विकास कुमार, खूँटी थाना.
  3. पुं०अ०नि० राजू कुमार खूँटी थाना.
  4. खूँटी थाना रिजर्व गार्ड एवं सशस्त्र बल

यह भी पढ़ें: चाईबासा: एसपी ने जिले के थानों के साथ किया क्राइम मीटिंग, दिया दिशा निर्देश

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास