वारदात

पुलिस ने पोखरटोली मैदान में बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

एयरपोर्ट के सामने इमली पेड़ के पास से पुलिस ने दबोचा अपराधियों को दबोचा, एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोलियां, दो मोबाइल बरामद

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पुलिस ने पोखरटोली मैदान में बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची के पोखरटोली मैदान में एक बड़ी वारदात की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है. गुप्त सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार किए गये हैं. रांची के  एयरपोर्ट थाना अन्तर्गत पोखरटोली मैदान में हथियार के साथ मौजूद अपराधियों को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया. वही उनकी निशानदेही पर एक हथियार सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से एक पिस्टल सहित मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. अपराधियों में गिरफ्तार एकआरोपी राहुल दुबे गैंग के गुर्गों से भी कनेक्टेड है.

करण गोप, आदित्य कुमार, और अभिषेक सिंह उर्फ अभिषेक कुमार उर्फ सुलतान को रांची पुलिस के द्वार गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में करण का सम्बन्ध राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे से था तो वही आदित्य उसका सहयोगी था. वही अभिषेक सिंह आर्म्स सप्लायर है जो बिहार से हथियार लाकर उसकी खरीद बिक्री किया करता था. आरोपियों के द्वारा पुलिस के पूछताछ में ये बातें सामने आई हैं कि करण ने दो हथियार अभिषेक से खरीदी थी, हालांकि एक हथियार उसने राहुल दुबे गिरोह के ही एक गुर्गे को दिया था, हालांकि वह गुर्गा भी फिलहाल पुलिस के गिरफ्त में है. जानकारी के अनुसार अपराधियों के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देना था, लेकिन उससे पहले ही अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

.

यह भी पढ़ें: कोयला कर्मियों के PF के 727 करोड़ डूबने के मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर CBI ने रांची शाखा के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026