दशम फॉल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने ...

दशम फॉल हत्याकांड

दशम फॉल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने वाला सनकी प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद उठाया खौफनाक कदम, नदी किनारे ले जाकर कर दी हत्या

दशम फॉल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने वाला सनकी प्रेमी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची पुलिस ने दशम फॉल थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का नतीजा थी. मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन मुंडा के रूप में हुई है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है.

18 वर्षीय हिस्सी कुमारी की हत्या के बाद बालू में दफनाया गया था शव
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खूंटी जिले की रहने वाली 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने नदी किनारे बुलाया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने की कोशिश में शव को नदी किनारे बालू में दबा दिया.

बारिश ने खोला राज, बालू से बाहर आया शव
पुलिस ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण नदी किनारे दफनाया गया शव बालू से बाहर आ गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.

प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद उठाया खौफनाक कदम
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चेतन मुंडा अपनी प्रेमिका को किसी अन्य युवक के साथ देखे जाने के बाद नाराज था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- 'कारगिल विजय दिवस' सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान की गाथा है: दामोदर मिश्र

 

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.