घाघरा में पुलिस का चला डंडा, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग वालों की आई शामत

घाघरा में पुलिस का चला डंडा, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग वालों की आई शामत

घाघरा में पुलिस का चला डंडा बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग वालों की आई शामत

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया है. 

इसी क्रम में बृहस्पतिवार की देर शाम घाघरा थाना गेट के समीप सब इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से बिना हेलमेट चलने वाले तथा ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटा. पुलिस की सक्रियता ऐसी रही कि चेकिंग प्वाइंट देखते ही कई वाहन चालक रास्ता बदलते और गलियों की ओर मुड़ते नजर आए.

सब इंस्पेक्टर विकास कुमार ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना और निर्धारित क्षमता के अनुसार सवारी बैठाना केवल कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है.

पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक कड़ाई के साथ जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बारेंदा चौक में थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने किया बी.एस. फार्मा का उद्घाटन

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम