न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: स्तरोन्नत उच्च विद्यालय दंगवार में पुलिस ने विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया. नेतृत्व हुसैनाबाद के दंगवार पिकेट प्रभारी सह एसआई विजय मेहता ने किया. इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, डायन-बिसाही, अंधविश्वास, भूत-प्रेत, ओझा-गुणी, महिला उत्पीड़न, सड़क सुरक्षा और डायल 112 की जानकारी दी गई. विजय मेहता ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इससे दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की. उन्होंने अंधविश्वास छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया. साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 से पुलिस सहायता लेने की जानकारी दी. सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई.मौके पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे. सभी ने पुलिस की पहल की सराहना की.
यह भी पढ़ें: पिपरवार से लापता 14 वर्षीय रणवीर कुमार डेहरी ऑनसोन से हुआ सकुशल बरामद हुआ