रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की पत्थर और लाठी डंडा से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना 30 नवंबर 2025 को हुई थी, जब मृतक मुकरु देवगम पुरनापानी बाजार टॉड में सप्ताहिक बाजार करने पहुंचे थे.पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने हड़िया या रासी पीने को लेकर मुकरु देवगम से लड़ाई की और फिर पत्थर और डंडे से उनकी निर्मम पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने तकनीकी शाखा के सहयोग से तीनों अभियुक्तों को ग्राम केंजरा से गिरफ्तार किया और उनके स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर घटनाकारित करते समय पहने हुए कपड़े बरामद किए. पुलिस ने अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है और विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थापन हेतु जेल भेजा गया है.
पुलिस ने जप्त किया सामान
पुलिस ने जब्त किया गया समान में खुन लगा पत्थर, खुन लगा लकड़ी का डंडा, खुन लगा ककड़ मिट्टी और अभियुक्तों का घटनाकारित करते समय पहने हुए कपड़े शामिल हैं.
पुलिस टीम में शामिल
छापामारी दल में अनु०पु०पदा० राफाएल मुर्मू, जगन्नाथपुर, पु०अ०नि० सुकुमार हेम्ब्रम, पु०अ०नि० राजीन रजन मिश्रा, पु०अ०नि० रणधीर कुमार, टोन्टो थाना, पु०अ०नि० सिवास्टीयन मुर्मू हवलदार अशोक झा, एवं आ0-193 ललित केरोबिन बाड़ा, आ0-564 रतिया उराँव, टोन्टो थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे.
गिरफ्तार अभियुक्त
सोमा सुन्डी, उम्र- 25 वर्ष, पिता- साहू सुन्डी उर्फ साऊ सुन्डू, सा०- पुस्नापानी, थाना- टोन्टो, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा , सीनू गौड़ उम्र- 20 वर्ष, पे०- स्व० रामसिंह गौड़, सा०- पुस्नापानी, टोला- गोताम्पी (नन्दीगुटू), थाना- टोन्टो, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा और मंगल कारोवा, उम्र-20 वर्ष, पे०- स्व० गोला कारोवा, साठ- पेरतोल, टोला- गुटुबासा, थाना- टोन्टो, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा शामिल है
यह भी पढ़ें: IIT-ISM धनबाद अपने शताब्दी स्थापना सप्ताह के शुभारंभ के लिए तैयार, पीएम के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्र करेंगे उद्घाटन