न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी गोल चक्कर के पास बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. धुर्वा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया हैं. पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं.
यह भी पढ़े: रातू के चित्तरकोटा पतरा में जंगली हाथी की एंट्री, इलाके में दहशत