न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: लातेहार नगर पंचायत चुनाव को देखते हुई चुनाव आयोग के निर्देश के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाया गया था. इस दौरान एसएस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के करकट के वाहन जांच के दौरान 40.02 लाख रुपये बरामद किया है. वही डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव को देखते हुई जगह-जगह वाहन जांच लगाया गया था, इस दौरान पैसे बरामद किया गया. हालांकि, जांच की जा रही है कि पैसा कहां से आया है और कहां ले जाया जा रहा है. बताया जाता है कि लातेहार जिले में नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है और लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर कटिबद्ध है.
ये भी पढ़ें- नेवरी विकास स्थित टोयोटा शोरूम के बिल्डिंग पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस