निकाय चुनाव क़ो लेकर पुलिस की कार्रवाई,  विशेष अभियान में चार क्विंटल जावा महुआ औ...

निकाय चुनाव क़ो लेकर पुलिस की कार्रवाई,  विशेष अभियान में चार क्विंटल जावा महुआ और भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट

निकाय चुनाव क़ो लेकर पुलिस की कार्रवाई  विशेष अभियान में चार क्विंटल जावा महुआ और भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट

​न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशुनपुर ओ.पी. क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. 10 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम कररकला, दाढ़ा और किशुनपुर में सघन छापामारी की, जहाँ अवैध रूप से शराब बनाने के अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर संग्रहित किया गया लगभग चार क्विंटल जावा महुआ और तैयार की गई 80 लीटर अवैध देशी शराब को बरामद किया. शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न उपकरणों और अवैध सामग्री को पुलिस ने उसी स्थान पर पूरी तरह से विनष्ट कर दिया. पलामू पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे और इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा