चैनपुर साप्ताहिक बाजार में पुलिस की कार्रवाई, हड़िया और जावा महुआ शराब ज़ब्त कर किया नष्ट

चैनपुर साप्ताहिक बाजार में पुलिस की कार्रवाई, हड़िया और जावा महुआ शराब ज़ब्त कर किया नष्ट

चैनपुर साप्ताहिक बाजार में पुलिस की कार्रवाई हड़िया और जावा महुआ शराब ज़ब्त कर किया नष्ट

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर: चैनपुर साप्ताहिक बाज़ार में आज  चैनपुर थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब बिक्री के ख़िलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की है. बाज़ार में खुलेआम बेची जा रही हड़िया और जावा महुआ शराब को पुलिस ने ज़ब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर साप्ताहिक बाज़ार के बरवे मैदान क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री ज़ोरों पर है. चिंताजनक बात यह थी कि इस शराब का सेवन छोटे-छोटे बच्चे भी कर रहे थे. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, थाना ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया.सूचना मिलते ही, चैनपुर थाना के एएसआई नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में थाना के जवान तुरंत बरवे मैदान पहुँचे.

पुलिस टीम को देखते ही अवैध शराब विक्रेता मौके से फरार हो गए.पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से बेची जा रही जावा महुआ और हड़िया शराब को ज़ब्त किया. ज़ब्त की गई सभी शराब को एएसआई नंदकिशोर कुमार और थाना के जवानों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए थाना लगातार निगरानी रखेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हिंडाल्को मूरी ने सामाजिक दायित्व के तहत दिव्यांगजनों और टीबी मरीजों की सहायता की

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई