न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: PLFI नक्सली आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर कुमार यादव को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी है. मैक्लुस्कीगंज थाना में दर्ज 30/2024 मामले में नक्सली आलोक यादव को जमानत मिली है. न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच ने नक्सली को जमानत दी है.
बता दें कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण 19 दिसंबर 2025 को लातेहार एसपी के समक्ष नक्सली आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर कुमार यादव ने आत्मसमर्पण किया था. उसके खिलाफ रांची, लातेहार और चतरा जिलों के विभिन्न थानों में 35 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का एरिया कमांडर बनकर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां चलाने , विकास कार्यों को रोकने और ठेकेदारों-व्यवसायियों से लेवी वसूलने की आपराधिक साजिश रचना, अवैध हथियारों का भय दिखाकर और नक्सली कूपन/पर्चे भेजकर जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप उस पर लगे हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड में ट्रेज़री से वेतन मद से अवैध निकासी मामले में 6 आरोपियों को CID ने लिया रिमांड पर