तेंदू पत्ता लदा पिकअप वाहन जब्त, जांच में जुटा वन विभाग

तेंदू पत्ता लदा पिकअप वाहन जब्त, जांच में जुटा वन विभाग

तेंदू पत्ता लदा पिकअप वाहन जब्त जांच में जुटा वन विभाग

न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क:
लातेहार जिले के मनिका वन प्रक्षेत्र के बड़काडीह पंचायत अंतर्गत लावागाड़ा क्षेत्र में शनिवार को वन विभाग ने तेंदू पत्ता लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद वाहन को वन कार्यालय परिसर में सुरक्षित रख वन विभाग की टीम मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन में लदा तेंदू पत्ता वैध रूप से परिवहन किया जा रहा था या इसके पीछे किसी प्रकार की अनियमितता है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वन विभाग के कर्मी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि तेंदू पत्ता के कारोबार से जुड़े मामलों पर विभाग की विशेष नजर है. उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा. यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तेंदू पत्ता कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल देखी जा रही है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन उपज के अवैध संग्रहण, परिवहन और व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में सड़क हादसे में दो किशोर की दर्दनाक मौत, अस्पताल में मचा कोहराम
 
संबंधित सामग्री

ससुराल में विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत!

झारखंड

ससुराल में विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत!

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

झारखंड

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

झारखंड

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म