संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: कुट्टी मोड़ से रामगढ़ होते हुए हुटार तक सड़क विकास कार्य लंबे समय से ठप रहने के कारण लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. एकत्रित लोगों ने सड़क विकास कार्य शीघ्र शुरू करने की पुरज़ोर मांग की. वक्ताओं ने कहा कि सड़क कार्य रुका रहने से इस पूरे क्षेत्र के राहगीरों को आने जाने में हर रोज भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. धूल और खराब रास्ते से लोग बेहाल हो चुके हैं.
दूसरी तरफ, सूचना पाकर वहाँ पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शंभू राम ने लोगों को समझाते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण सड़क कार्य माननीय सांसद महोदय के विशेष प्रयास से ही स्वीकृत कराया गया है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ रैयतों को भूमि अधिग्रहण का पैसा प्राप्त नहीं होने के कारण ही यह विकास कार्य अभी रुका हुआ है. जैसे ही रैयतों को मुआवजे का पैसा मिल जाएगा, सड़क निर्माण कार्य फिर से तेज गति से शुरू करा दिया जाएगा.
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से धीरज रखने की अपील की तथा विश्वास दिलाया कि इस सड़क कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग से लगातार संपर्क साधा जा रहा है.
इस अधूरे कार्य के विरोध में कांग्रेसी नेता लक्ष्मीकांत तिवारी, उलडंडा मुखिया पति महेंद्र प्रसाद सोनी, मुकेश प्रसाद, राजा असारी, बाबर मिया, जैनुल असारी, फूल कुमारी देवी, आशा देवी, सरस्वती देवी, वसीम हजाम, नसीम ठाकुर तथा रावण पंचायत समिति सदस्य पति विनोद राम सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें
यह भी पढ़ें: मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर 36 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ किया अंतिम संस्कार