प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह थाना परिसर में आगामी होली एवं रमजान ईद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने की. बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाना सुनिश्चित करना रहा.इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर मो पीर, थाना प्रभारी अनुराग कुमार समेत कई सब-इंस्पेक्टर, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, शांति समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग, अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.बैठक की समाप्ति के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया. पूरे कार्यक्रम में आपसी एकता, प्रेम और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: प्रशासन की सराहनीय पहल बसिया में 262 वृद्धों और दिव्यांगों को मिले नि:शुल्क सहायक उपकरण