होली पर्व को लेकर सोनाहातू थाना में शांति समिति की बैठक, मौके पर ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

होली पर्व को लेकर सोनाहातू थाना में शांति समिति की बैठक, मौके पर ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

होली पर्व को लेकर सोनाहातू थाना में शांति समिति की बैठक मौके पर ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

सोनाहातू/डेस्क: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रेम ने की. बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित हुए. थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप  ने मौजूद लोगों से सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की. 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस की गश्ती रहेगी, हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा एवं डीजे और अश्लील गीतों बजाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक पोस्ट पर कार्रवाई की बात कही. 

थाना प्रभारी ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर एस आई राकेश कुमार, ए एस आई अनुप एक्का सहित अन्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: अफवाहों की आग में फंसती महिला को मुखिया ने बचाया, भीड़ के बीच दिखाई हिम्मत और इंसानियत

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम