पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की.
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है. इसे सभी लोग शांति, सादगी और आपसी समन्वय के साथ मनाएं. उन्होंने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध स्थिति की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें. प्रशासन हर हाल में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. बैठक में मुख्य रूप से कुमार रवि, प्रदीप प्रसाद, अनिरुद्ध चौबे, विपिन बिहारी सिंह, हेमंत सिंह, कमलेश ठाकुर, रणजीत सिंह, अमित ठाकुर एवं सुशीत गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की.
यह भी पढ़ें: भरनो में जंगली हाथी का आतंक, तीन घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने की मुआवजे व राहत की मांग
https://www.news11bharat.com/jharkhand/wild-elephant-terror-in-bharno-three-houses-damaged-villagers-demand-compensat/146439