होली और ईद को लेकर भरनो थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

होली और ईद को लेकर भरनो थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

होली और ईद को लेकर भरनो थाने में शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार की शाम भरनो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह एवं थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने संयुक्त रूप से की.बैठक की शुरुआत में अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों को होली और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे,प्रेम और सद्भाव के साथ दोनों पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें.

इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट रहेगा.उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न डाले.यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने कहा कि भरनो क्षेत्र में हमेशा से आपसी सौहार्द के साथ सभी पर्व-त्योहार मनाए जाते रहे हैं और प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भी होली एवं ईद शांति और भाईचारे के साथ संपन्न होंगे.

थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता के सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था बनाए रख सकता है.उन्होंने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत देने की बात कही.बैठक के उपरांत थाना परिसर में ही मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव का संदेश दिया.माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा.

अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि भरनो प्रखंड में होली और ईद का पर्व पारंपरिक उत्साह, आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा.बैठक में सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, अभिनन्द कुमार,निर्मल प्रसाद,एएसआई अमोद कुमार,सिकंदर कुमार, रामजी बैठा,एमओ अंशुल टोप्पो,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा, लेबर इंस्पेक्टर स्मिता लूगुन,हरिशंकर शाही, संतोष पंडा,चंद्रमोहन महतो, नबी फरास,सोबराती अंसारी,संजय जायसवाल, इदरीस खान,जहांगीर आलम,विक्रम सिंह,विनय पांडा,श्रीराम केशरी,सरोज केशरी,इनायत अली,पीके सिंह,अनोज महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पार्सल कंपनी के डिलीवरी वाहन के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत

संबंधित सामग्री

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल