न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के BNR चाणक्य होटल में गुरुवार को आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत एक महत्वपूर्ण एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.
आज के इस कार्यक्रम के साथ ही झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था के व्यापक सुधार के लिए आयोजित बैठक को एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट आग्रह किया, “राज्य की जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.”
आयुष्मान लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा - डिजिटल कार्ड जल्द उपलब्ध
झारखंड में सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को अब डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को मिलेगी तेज़ और सरल प्रक्रिया, पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएँ और अस्पतालों में बिना बाधा उपचार. साथ ही राज्य सरकार ₹15 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.
निजी अस्पतालों को चेतावनी- मरीज की मौत पर शव रोकना अपराध, आदेश नहीं मानने पर अस्पताल सील
मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि मरीज की मृत्यु पर शव रोके जाने की घटनाएँ अमानवीय हैं.जो भी निजी अस्पताल यह हरकत करेगा, उसे अभिलंब सील किया जाएगा.”
निजी अस्पतालों में लूट पर सख्ती - ICU, NICU, CCU के रेट फिक्स होंगे
राज्य सरकार जल्द ही ICU, NIC, CCU के रेट फिक्स करने जा रही है, जिससे मनमाने बिलों पर अंकुश लगेगा. यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप होगा और गरीब परिवारों को बड़ी राहत देगा.
आयुष्मान कार्ड पर इलाज में भ्रम खत्म होगा - सभी कवरेज को सरल किया जाएगा
मंत्री इरफान अंसारी ने उस समस्या पर भी चिंता व्यक्त की जिसमें दुर्घटना पीड़ित मरीजों को कहा जाता है कि कुछ उपचार कार्ड की कवरेज में नहीं है. उन्होंने निर्देश दिया कि कार्ड की प्रक्रिया को और सरल किया जाए. किसी भी जरूरतमंद मरीज को बिना इलाज अस्पताल से वापस न लौटना पड़े.
राज्य के अस्पतालों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी पहल
मंत्री ने घोषणा किया कि सभी जिला व रेफरल अस्पतालों में CT स्कैन और MRI की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी.अबुआ हेल्थ कार्ड को और अधिक मजबूत किया जा रहा है ताकि प्रत्येक परिवार को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा मिले.
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पतालों का सम्मान
आज के कार्यक्रम में आयुष्मान भारत के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए
- रांची सदर अस्पताल - देश के सबसे उत्कृष्ट अस्पतालों में स्थान पाने पर
- कोडरमा सदर अस्पताल - श्रेष्ठ कार्य के लिए
- मेदांता, राज अस्पताल तथा अन्य निजी अस्पताल - बेहतर सेवाएँ देने के लिए
ये भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ 'दित्वा' साइक्लोन, 30 नवंबर के रांची ODI के दौरान छाएंगे बादल, बारिश नहीं