न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: परसुडीह पुलिस ने किरन देवी हत्याकांड मामले का किया खुलासा, मृतिका का प्रेमी निकला हत्यारा. पुलिस ने किया गिरफ्तार. प्रेमी ने प्रेमिका की कनाल में डूबा कर की थी हत्या कुछ दिन पहले परसुडीह पुलिस ने कनाल से महिला का शव किया था बरामद.
जिला पुलिस मुख्यालय में आरक्षी अधीक्षक नगर के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर हत्या के संबंध में जानकारी दी गई जहां मीडिया से बात करते हुए आरक्षी अधीक्षक नगर ललित मीणा ने कहा कि मृतिका किरन देवी एवं आरोपी दासमत बास्के के बीच पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध था जहां किरण देवी अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी जिससे परेशान होकर प्रेमी ने हत्या की योजना बनाई और प्रेमिका को नहाने के बहाने कनाल में उतर कर उसकी हत्या कर दी प्रेमी और प्रेमिका पहले से शादीशुदा था
यह भी पढ़ें: पंचायत परामर्श यात्रा में उमड़ी भीड़,पाटन दौरे के दौरान स्थानीय समस्याओं, भाषाई जटिलता पर दर्ज कराई आपत्ति