News11 Bharat
संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत चांडिल/डेस्क:- चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कुकड़ु में पंचायत स्तरीय आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ. शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुँचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है. इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग स्टॉलों का स्थापन किया गया था. ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..
राजनीति
बिहार
देश-विदेश
झारखंड