बारामुड़ी खटाल

धनबाद: बारामुड़ी खटाल की बदहाली देख रो पड़े पप्पू यादव, हेमंत सोरेन से बोले- गरीबों का आशियाना बचाइए

खटाल की स्थिति और वहां से जुड़े लोगों की परेशानियों को देखकर पप्पू यादव अपने आंसू नहीं रोक पाए.

By : Dipali Kumari
धनबाद: बारामुड़ी खटाल की बदहाली देख रो पड़े पप्पू यादव, हेमंत सोरेन से बोले- गरीबों का आशियाना बचाइए

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
जिले के बारामुड़ी खटाल का मामला अब और गरमा गया है. गरीब आशियाना बचाओ आंदोलन के तहत मेमको मोड़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के बाद कल गुरुवार देर शाम पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बारामुड़ी खटाल पहुंचे, जहां का हाल देखकर वह भावुक हो गए. खटाल की स्थिति और वहां से जुड़े लोगों की परेशानियों को देखकर पप्पू यादव अपने आंसू नहीं रोक पाए.

भावुक हुए पप्पू यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खटाल को बचाने की गुहार लगाई. उन्होंने खटाल से जुड़े लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की अपील की.

पप्पू यादव ने बताया कि बारामुड़ी खटाल के पांच घरों में खाना भी खाया. जिनकी गरीबी और बदहाली देखी जोकि बेहद चिंताजनक है. पप्पू यादव ने कहा कि इन परिवारों के सामने सिर्फ आशियाना छिनने का खतरा नहीं है, बल्कि उनके सामने रोजी-रोटी और जीवनयापन का भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है.

पप्पू यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भावुक अपील करते हुए कहा कि खटालवासियों को उजाड़ने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए. गरीब परिवारों के सिर से छत नहीं छीनी जाए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाए.

इसे भी पढ़ें: बोकारो में बड़ा हादसा! अचानक धंसा कोयले का ढेर, 3 महिलाओं की मौत; 7 लोग दबे

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026