न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट अब राजनीतिक रूप लेते जा रहा हैं जहां एक तरफ स्थानीय विधायक ने पोस्ट करने वाले के घर के अपने समर्थकों के साथ घर के पास जाकर किया विरोध व जमकर हंगामा किया और उसकी गिरफ्तारी की मांग की तो दूसरी ओर पीड़ित की पत्नी ने विधायक और उनके समर्थकों पर लूटपाट और मरने की मामला दर्ज कराया जिसे लेकर वहां स्थानीय राजनीतिक गरमा गई है.
आपको बताते चले कि जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिपणी को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. इस मामले को लेकर पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता आक्रोशित हो गए और समर्थकों के साथ मुख्य बाजार स्थित मां काली मोबाइल दुकान पहुंचे. वहां से आक्रोश मार्च निकालते हुए टिपणी करने वाले सोनू सोनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की गई.
इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ सोनू सोनी के घर पहुंचे और वहां भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की. विधायक घर के सामने ही बैठ गए. उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक सोनू सोनी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह वहीं बैठे रहेंगे. सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी के समझाने पर विधायक वहां से उठकर थाना पहुंचे और आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
विधायक और समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप
इधर, सोनू सोनी की पत्नी सुहानी सोनी ने भी लेस्लीगंज थाना में आवेदन देकर विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक और उनके समर्थक घर में घुस गए तथा 60 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और साड़ी खींच लीं. उन्होंने बेपर्द करने का भी आरोप लगाया है. सुहानी सोनी के अनुसार, उन्हें बचाने पहुंचीं उनकी सास और ननद के साथ भी मारपीट की गई.साथ ही पति सोनू सोनी को गाड़ी चढ़वाकर मरवा देने के धमकी के साथ गाली गलौज करते हुए जाने का आरोप लगाई है
पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं दुकान और अतिक्रमण का मामला
बताया जाता है कि विधायक डॉ. मेहता इससे पहले भी सोनू सोनी और उनके पिता दीपनारायण सोनी के खिलाफ दुकान लगाने और अतिक्रमण से संबंधित मामला विधानसभा में उठा चुके हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों पक्षों की ओर से थाने में दिए गए आवेदनों के बाद गंभीर रूप ले चुका है. मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. इधर पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह लेस्लीगंज पहुंचकर घटना को निंदा करते हुए विधायक डॉ मेहता को नशीहत दिया है साथ ही व्यवसाव द्वारा बुधवार को लेस्लीगंज बंद का आह्वान पर नैतिक समर्थन दिया है.