बेहतर पुलिसिंग के लिए पलामू एसपी का बड़ा कदम, मेदिनीनगर के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज

बेहतर पुलिसिंग के लिए पलामू एसपी का बड़ा कदम, मेदिनीनगर के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज

तीनों टीओपी प्रभारियों की डायरेक्ट पोस्टिंग संबंधित टाउन थाना प्रभारी के माध्यम से होंगी, 15 दिनों में चलेगा रोटेशन

बेहतर पुलिसिंग के लिए पलामू एसपी का बड़ा कदम मेदिनीनगर के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पलामू जिला बल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन प्रमुख टाउन आउट पोस्ट यानी टीओपी 01, टीओपी 02 और टीओपी 03 के वर्तमान प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद एसपी ने पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए पूरे सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है. अब इन तीनों टीओपी प्रभारियों की डायरेक्ट पोस्टिंग संबंधित टाउन थाना प्रभारी के माध्यम से ही की जाएगी, जो प्रत्येक 15 दिनों में रोटेशन के आधार पर बदलती रहेगी.

दरअसल, पहले की व्यवस्था में टीओपी प्रभारी सीधे ऊपर रिपोर्ट कर देते थे, जिससे स्थानीय थाना प्रभारी को क्षेत्र की गतिविधियों का पता ही नहीं चल पाता था. इस संवादहीनता को दूर करने के लिए अब नया सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत टाउन थाना के अंतर्गत आने वाले सभी टीओपी का पूरा कंट्रोल टाउन थाना से ही होगा. अब किसी भी घटना या कार्रवाई की पहली सूचना टाउन थाना प्रभारी को मिलेगी और उन्हीं के अधीन रहकर टीओपी प्रभारी काम करेंगे. एसपी कपिल चौधरी ने इस पूरे फैसले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है ताकि समाज को पूरी सुरक्षा मिल सके. इस नई रोटेशन और नियंत्रण नीति से पुलिस पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली में नवीनता आएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: चुनाव बाद राज्यसभा में और मजबूत होगी बीजेपी, NDA की ताकत 150 के पार पहुंचाने की तैयारी, कांग्रेस के कई राज्य बने हैं चुनौती

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर