नशे की तस्करी और अवैध हथियारों पर पलामू पुलिस का 'डबल एक्शन', देशी कट्टा, गांजा ...

अपराध

नशे की तस्करी और अवैध हथियारों पर पलामू पुलिस का 'डबल एक्शन', देशी कट्टा, गांजा और कैश संग 4 शातिर आरोपी दबोचे गए

पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, हथियार, गांजा और नकद जब्त

नशे की तस्करी और अवैध हथियारों पर पलामू पुलिस का डबल एक्शन देशी कट्टा गांजा और कैश संग 4 शातिर आरोपी दबोचे गए

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पिपराटांड़ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक किलो से अधिक गांजा, 17,600 रुपये नकद और दो पल्सर मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस पूरी कार्रवाई का खुलासा एसडीपीओ प्रशांत कुमार 2 ने एक प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार और हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

मामले की पहली कार्रवाई बहेरा बाजार क्षेत्र में हुई, जहाँ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही  थाना प्रभारी नीलेश कुमार पुलिस टीम ने तुरंत बहेरा बाजार पहुँचकर नाकेबंदी की और संदिग्ध पल्सर बाइक संख्या JH19C 9296 की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से ही नौडीहा, पिपराटांड़ निवासी गुड्डू साईं और कयूम साईं को हिरासत में ले लिया।

इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई टुनुदाग गांव के पास अंजाम दी गई, जहाँ पुलिस ने एक अन्य पल्सर बाइक संख्या JH02 AQ 1409 को रोककर जांच की। इस बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 1.020 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजे की बिक्री से कमाए गए 17,600 रुपये नकद मिले। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों, देवेंद्र सिंह उर्फ टुनु सिंह और चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पिपराटांड़ पुलिस ने दोनों अलग-अलग मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और चारों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, अधिकारी के ड्राइवर ने ही की हत्या

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई